अनियंत्रित ट्रैक्टर दीवार तोड़कर घर में घुसा, बालिका समेत तीन घायल।एक की हालत गंभीर।

महराजगंज । कोल्हुई स्थानीय थाना क्षेत्र के लोटन -कोल्हुई मार्ग पर जिगिनिहा गांव में गुरुवार शाम को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। हादसे में एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम जिगिनिहामे एक ट्रैक्टर सड़क से गुजर रहा था, तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर सीधे एक मकान की दीवार तोड़ते हुए घर के अंदर जा घुसा।
उस समय घर में मौजूद एक बालिका व दो महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। जिगिनिहा निवासी सुमन उम्र 6 वर्ष,अनिता व रेनू गम्भीर रूप से घायल हो गयी ।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन ले गए जहा डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की हातल गंभीर बताते हुए बच्ची समेत तीनो को मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर भेज दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि मौके पर पहुँच कर घायलों को इलाज के लिए भेजवाया गया है ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

