
महराजगंज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर पंचायत परतावल स्थित ब्लॉक परिसर से ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसकी गरिमा और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। राष्ट्रीय ध्वज हमें स्वतंत्रता के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है और देश की एकता व अखंडता के लिए प्रेरित करता है।यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला, निर्भय सिंह, विवेक पटेल, इंद्रजीत तिवारी, दीपक पाण्डेय, गणेश पाण्डेय, योगेंद्र पाण्डेय, महेंद्र सिंह, अजय कुमार गौतम सहित ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।



