उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

दुबौलिया में खेल मैदान का हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी ।

महराजगंज बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र के दुबौलिया ग्राम पंचायत में शनिवार को खेल मैदान के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। लंबे समय से ग्रामीण गांव में खेल मैदान की मांग कर रहे थे। भूमिपूजन के बाद ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा और जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद जगी है। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एपीओ राम अभिनाश कुमार द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमिपूजन संपन्न कराया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि गांव के बच्चों और युवाओं को खेलकूद के लिए दूसरे स्थानों पर न जाना पड़े। पंचायत में ही बेहतर और व्यवस्थित खेल मैदान उपलब्ध होने से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे बच्चों में शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है। खेल अनुशासन, लक्ष्य के प्रति समर्पण और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है। मैदान में नियमित अभ्यास करने वाले बच्चे जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार होते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि खेल मैदान के निर्माण से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की शारीरिक तैयारी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे गांव की खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा और भविष्य में यहां से कई खिलाड़ी आगे निकल सकते हैं। कार्यक्रम में सहायक पंचायत विकास अधिकारी गुलाब पाठक, पंचायत सचिव आनंद पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने खेल मैदान निर्माण की पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया। भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}