उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

चार उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला, घुघली थाने में हुआ विदाई समारोह

महराजगंज । घुघली थाने में तैनात चार उपनिरीक्षकों का गैर जनपद तबादला होने पर शनिवार को थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार की ओर से आयोजित समारोह में स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर विदाई दी गई।

तबादला होने वाले उपनिरीक्षकों में सुरेंद्र कुमार शर्मा, हरिराम सिंह, मृत्युंजय राय और राजेश यादव शामिल हैं। चारों उपनिरीक्षकों की नई तैनाती बहराइच जिले में हुई है। समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि चारों उपनिरीक्षकों ने घुघली थाने में तैनाती के दौरान अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा और थाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
इस अवसर पर थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पुलिसकर्मियों के बीच विदाई के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}