उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

नीचे लटक रहे बिजली के तार से हादसे का खतरा, ग्रामीणों में दहशत।

घुघली। विकासखंड अंतर्गत बारीगांव चौराहे से पश्चिम दिशा नहर किनारे नीचे लटक रहे बिजली के तार ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। तार काफी नीचे होने के कारण राहगीरों, बच्चों और पशुओं के साथ कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बारिश के मौसम में खतरा और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से तार नीचे झूल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। लोगों ने बिजली विभाग से तारों को ऊंचा कराने अथवा क्षतिग्रस्त तारों को बदलने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते समस्या दूर नहीं हुई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।परतावल के जेई ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। नीचे लटक रहे बिजली के तारों का निरीक्षण कराकर एक सप्ताह के भीतर उन्हें ठीक करा दिया जाएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}