उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

चौक बाजार स्वास्थ्य शिविर में 24 मरीजों का उपचार, 16 की हुई जांच।

महराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 24 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया और आवश्यकतानुसार उपचार उपलब्ध कराया।शिविर के दौरान मलेरिया, टाइफाइड और शुगर समेत विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। कुल 16 मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच में शुगर, टाइफाइड , मलेरिया जबकि अन्य मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को स्वच्छता अपनाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच से गंभीर बीमारियों की पहचान शुरुआती अवस्था में हो जाती है, जिससे उनका प्रभावी उपचार संभव है। शिविर में फार्मासिस्ट डॉ. अवनींद्र प्रसाद गुप्ता, स्टाफ नर्स ममता, लैब टेक्नीशियन फारुख अंसारी तथा वार्ड ब्वॉय वेद व्यास पांडेय ने सक्रिय सहयोग दिया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}