उत्तर प्रदेशस्वास्थ्य
Trending

एसपीवी टीकाकरण अभियान में 11 किशोरियों ने लगवाया टीका।

महराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में रविवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से एसपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान 11 किशोरियों ने केंद्र पहुंचकर एसपीवी का टीका लगवाया। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे समय केंद्र पर मौजूद रही और लाभार्थियों का पंजीकरण कर सुरक्षित तरीके से टीकाकरण किया गया। एनएम नीतू शर्मा ने बताया कि एसपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी और टीके को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण अपेक्षित संख्या में किशोरियां टीकाकरण के लिए नहीं पहुंच पा रही हैं। कई लोगों में अब भी टीकाकरण को लेकर अनावश्यक डर और संकोच बना हुआ है।उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाकर किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के प्रति प्रेरित कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकें। अभियान के दौरान एलएचवी कुसुम देवी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और टीकाकरण व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}