
महराजगंज । नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिवारों के बीच सहमति नहीं बन पाने के कारण विवाह में बाधा आ रही थी। मामले की जानकारी होने पर युवा नेता शशिकांत जायसवाल ने पहल की। उन्होंने दोनों पक्षों के परिजनों से बातचीत कर आपसी मतभेद दूर कराने का प्रयास किया। बातचीत के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए सहमत हो गए। परिजनों की सहमति के बाद शिवालय पोखरा स्थित मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शिल्पा और अभिराज का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजन और स्थानीय लोग मौजूद रहे।विवाह संपन्न होने के बाद लोगों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों ने परिवारों के बीच सहमति बनाकर विवाह संपन्न कराने में युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल की सराहना की।
(सौरभ जायसवाल कीं रिपोर्ट)

