उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

सोनौली पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार ।

महराजगंज न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी महेन्द्र कुमार मिश्र के निर्देशन में उपनिरीक्षक अभिषेक जायसवाल ने हमराही कांस्टेबल बृजेश कुमार के साथ गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के हरदीडाली गांव में दबिश देकर वारंटी दुर्गेश मौर्य 35 पुत्र राजेन्द्र मौर्य को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}