उत्तर प्रदेश
Trending

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी ।

महराजगंज। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना पनियरा पुलिस ने ग्राम पकड़ियार विशुनपुर में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। सम्मेलन में महिला उपनिरीक्षक रुचि तथा महिला कांस्टेबल अंजलि, गुड़िया और वंदना सरोज ने महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। टीम ने बालिकाओं के बिना बताए घर छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति और उससे होने वाले दुष्परिणामों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में करीब 30 महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया। पुलिस टीम ने 112, 1090, 181, 102 और 108 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनका उपयोग समझाया तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं से अवगत कराया। सम्मेलन के अंत में महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जागरूकता और सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}