उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

घर में मिला किशोरी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।

महराजगंज । भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा के करमहिया टोला में रविवार सुबह 15 वर्षीय किशोरी का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोस के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।
सेमरा राजा निवासी चंद्रशेखर चौधरी की पुत्री आंचल चौधरी कक्षा नौ की छात्रा थी। रविवार सुबह परिवार के लोग धान की रोपाई के लिए खेत गए थे, जबकि आंचल घर पर अकेली खाना बना रही थी। सुबह करीब सात बजे एक बच्ची सामान लेने पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह छत के रास्ते घर में गई, जहां चारपाई पर आंचल का शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत से घर पहुंचे। बेटी का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। किशोरी के गले पर तार से कसाव के निशान पाए गए हैं। सूचना पर सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।
परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का एक युवक लंबे समय से आंचल पर बात करने का दबाव बना रहा था। उनका कहना है कि युवक ने उसका वीडियो बना लिया था और वायरल करने की धमकी देता था, जिससे किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}