महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने पोक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना भिटौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 106/2026 में धारा 137(2) बीएनएस एवं 3/4(2) पोक्सो एक्ट के तहत वांछित बाल अपचारी को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संरक्षण में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अभियान में कांस्टेबल अंकित यादव, आरक्षी कुलदीप मिश्रा तथा महिला कांस्टेबल खुश्बू कुमारी भी शामिल रहीं।



