महराजगंजराजनीति
Trending

प्रधानों के कार्यकाल विस्तार पर विधायक प्रेम सागर पटेल का सम्मान ।

महराजगंज । विकासखंड मिठौरा क्षेत्र के ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने तथा उन्हें प्रशासक का दायित्व दिए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में मंगलवार को ब्लॉक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। समारोह के मुख्य अतिथि सिसवा विधायक एवं पंचायती राज समिति के सभापति प्रेम सागर पटेल का ग्राम प्रधानों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकाल विस्तार से ग्राम पंचायतों में चल रहे अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी और जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विधायक ने सभी प्रधानों से अतिरिक्त समय का सदुपयोग करते हुए जनहित एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से गांवों का समग्र विकास संभव है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त, जिला प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल जोशी, प्रधान संघ अध्यक्ष रघुनाथ पटेल, महामंत्री सचितानंद मौर्य, खंड विकास अधिकारी राहुल सागर सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी एवं 82 ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

( विक्की कुमार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}