महराजगंज । कोल्हुई स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगियाबारी पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत एकसड़वा के समीप एक ट्रेलर व टैक्टर मे टक्कर होने से एक व्यक्ति के मौत का मामला प्रकाश में है ।वही ट्रेलर चालक फरार बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार जोगियाबारी पुलिस चौकी क्षेत्र के एकसड़वा जोगियावारी के मध्य एक ट्रेलर व एक ट्रैक्टर मे जोरदार टक्कर हो गया ।जिसमे ट्रैक्टर चालक जावेद अख्तर पुत्र शमशेर उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बटईडीहा थाना कोल्हुई,ट्रैक्टर पर बैठे सुरेश कुमार पुत्र केदारनाथ उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम पिपरा सोहट थाना कोल्हुई एवं बुद्धू पुत्र टिमकी उम्र करीब 30 वर्ष निवासी सम्पतिहा थाना नौतनवां को गम्भीर चोटे आई है ।सूचना पाकर मौके पर मय हमराही पहुंचे थानाध्यक्ष ने एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजवाया जहां पर जांचोपरान्त बुद्धू को मृत घोषित कर दिया गया ।शेष घायलों को प्राथमिक उपचार बाद डाक्टरों ने छुट्टी कर दी ।
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि ट्रेलर और ट्रैक्टर की टक्कर मे एक ब्यक्ति बुद्धू की मौत हो गई है दोनो वाहनों को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम हेतु भेंज अग्रीम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

