उत्तर प्रदेश
Trending
नेपाल-भारत सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का एहसास ।

महराजगंज । कोल्हुई स्थानीय थाना क्षेत्र के नेपाल-भारत सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल एसएसबी की संयुक्त टीम ने गश्त कर लोगों को सुरक्षा और शांति का एहसास कराया। संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान जवानों ने सीमा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए लोगों से सहयोग की अपील की। गश्त के दौरान टीम ने ग्रामीणों से कहा कि डीजल, खाद्यान्न एवं उर्वरक की तस्करी करने वालों सहित सीमा क्षेत्र में घूम रहे संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। संयुक्त टीम में थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह, जोगियाबारी चौकी प्रभारी पंकज सिंह, एसएसबी के एसआई मंगल सिंह सहित अन्य पुलिस एवं एसएसबी जवान मौजूद रहे ।

