उत्तर प्रदेशशिक्षा
Trending

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 31 मई को 2221 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

महराजगंज। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में परीक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों से कहा कि वे शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से अध्ययन कर लें, ताकि परीक्षा पूरी शुचिता के साथ संपन्न कराई जा सके। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए। किसी भी प्रकार की कमी मिलने पर तत्काल उसे दूर कराने को कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था और मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था रखने को भी कहा।

परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी केंद्रों पर प्रवेश द्वार के पास क्लॉक रूम बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपना सामान सुरक्षित रख सकेंगे। परीक्षा कक्षों में दीवार घड़ी लगाने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के भी निर्देश दिए गए।बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। जिले में कुल 2221 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर विजय यादव, प्रेम शंकर पांडेय तथा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}