उत्तर प्रदेशक्राइम

चोरी की सात बैटरियों के साथ तीन गिरफ्तार ।

महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने चोरी की सात बैटरियां बरामद करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो चोरों के साथ चोरी की बैटरी खरीदने वाले एक दुकानदार को भी पकड़ा है। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 263/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की सात बैटरियां बरामद कीं।
गिरफ्तार आरोपितों में जितेन्द्र साहनी निवासी मधुबन, मनीष श्रीवास्तव निवासी शास्त्री नगर तथा सलमान निवासी बरवा फाटक थाना कोतवाली जनपद महराजगंज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सलमान चोरी की बैटरियां खरीदने का काम करता था। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र जैन, उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल अरुण पाण्डेय, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}