उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

अवैध खनन पर परसामलिक पुलिस की कार्रवाई, मिट्टी लदा ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ा ।

महराजगंज । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस को सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध खनन में प्रयुक्त मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक संदीप कुमार वर्मा मय हमराह कांस्टेबल अंगद यादव के साथ क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गुरुवार को ग्राम महुलानी क्षेत्र से एक लाल रंग का महिंद्रा अर्जुन 605 डीआई ट्रैक्टर व ट्रॉली पकड़ी गई, जिस पर अवैध रूप से खनन की मिट्टी लदी हुई थी। पुलिस टीम ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया गया।मामले की रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेजी गई है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}