उत्तर प्रदेश
Trending

महराजगंज में विकास योजनाओं के प्रगति की सीडीओ ने किया समीक्षा, । 

महराजगंज । मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान तथा मत्स्य विभाग सहित कई योजनाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। सीडीओ ने अधिकारियों को नए वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों के अनुरूप कार्ययोजना बनाकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य संबंधी किसी भी समस्या को निदेशालय स्तर पर भेजकर समय से संशोधित कराया जाए।
बैठक में पीएम सूर्य घर योजना के अधिकाधिक लाभार्थी जोड़ने तथा फैमिली आईडी निर्माण को मिशन मोड में पूरा करने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने आगामी तीन दिनों तक विभागीय पोर्टलों की सतत निगरानी कर योजनाओं की प्रगति बेहतर करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डीएफओ निरंजन सुर्वे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}