उत्तर प्रदेशशिक्षा
Trending

बीए बीएससी में छात्राएं करा लें एडमिशन ।

महराजगंज । पनियरा,
कृष्णा महिला पीजी कालेज बड़वार पनियरा से स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाई के लिए छात्राएं अपना एडमिशन करा लें। प्रवेश के लिए फार्म का वितरण शुरू कर दिया गया है।
यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के निदेशक अजय बहादुर सिंह ने बताया के स्नातक कक्षाओं के लिए बीए में हिन्दी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, प्राचीन इतिहास, तथा गृह विज्ञान की कक्षाएं संचालित होती हैं। इसी प्रकार स्नातक विज्ञान वर्ग में प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा गणित विषय की कक्षाएं संचालित होती हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ इंद्रेश चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर पूरी तरह से हरियालीयुक्त है। स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था है। बेहतर हाल, शांत वातावरण, महाविद्यालय तक आने के लिए आवागमन व्यवस्था भी सुगम है। नामांकन के लिए 16 जून 2026 अंतिम तिथि निर्धारित है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}