उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार ।

महराजगंज । साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी की धनराशि खातों में मंगाकर उसकी निकासी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक नेपाली सिम कार्ड बरामद किया है। गिरोह से जुड़े दो अन्य आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने बुधवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे लोगों को डॉलर एक्सचेंज कर भारतीय मुद्रा खातों में भेजने का झांसा देते थे। साइबर ठगी से प्राप्त रकम अपने और परिचितों के खातों में मंगाकर उसकी निकासी कर लेते थे तथा बाद में धनराशि आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अकिल पुत्र जैनुल्लाह और तौसिफ पुत्र अकिल निवासी वार्ड नंबर-11 जुगौली थाना सोनौली जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। मामले में साइबर क्राइम थाना में धारा 318(4), 61(2)(बी) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सजनू यादव, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, कांस्टेबल पियूषनाथ तिवारी, प्रदीप कुमार और संतोष शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}