उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

महराजगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 71 वाहन सीज ।

महराजगंज। अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के खिलाफ महराजगंज पुलिस और प्रशासन ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 71 वाहनों को सीज किया है।

 

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नदी तटों, निर्माणाधीन स्थलों और खनन प्रभावित इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से मिट्टी और बालू खनन तथा परिवहन में संलिप्त वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
26 मई को हुई कार्रवाई में 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली, सात लोडर, दो जेसीबी मशीन और दो डम्पर सीज किए गए। वहीं 27 मई को 32 ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच लोडर, दो जेसीबी मशीन, पांच डम्पर, एक ट्रक, एक पिकअप और एक दोपहिया वाहन को सीज किया गया। दोनों दिनों में कुल 71 वाहनों पर कार्रवाई हुई।
जांच के दौरान वाहन चालकों और स्वामियों से खनन अनुमति व परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संतोषजनक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद सभी वाहनों को सीज करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि अवैध खनन से शासन को राजस्व की क्षति पहुंचती है और पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित होता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}