चाकूबाजी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद ।
महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव में हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को भिटौली पुलिस ने परसा खुर्द निवासी मनीष प्रजापति 27 पुत्र मुन्नीलाल प्रजापति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को पिपरा-परतावल मार्ग पर परसा खुर्द जाने वाली पुलिया के पास से पकड़ा गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 100/2026 में धारा 115(2), 352, 351(3) व 109(1) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव व हेड कांस्टेबल पप्पू यादव शामिल रहे।


