महराजगंज
Trending

विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा बैंड-बाजे के साथ निकली ।

महराजगंज । फरेन्दा तहसील क्षेत्र के रामनगर के टोला बुद्धईया बाजार स्थित रामजानकी मंदिर पर विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली गई ।
रामनगर में विगत वर्ष से आयोजित होने वाला श्री विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। इस कलश यात्रा में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया उनके साथ भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे युवा शामिल हुए। साथ ही साथ घोड़ा , उट , गाजे बाजे के साथ निकली गई कलश यात्रा ।
कलश यात्रा रामनगर रामजानकी मंदिर से रामनगर के सुन्दरगढ ,ठडवरिया , भैसहिया होते हुए रोहीन नदी के त्रिमुहानी घाट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ जल भराया गया । पुनः जल लेकर त्रिमुहानी से रामनगर के लिए 501 कुवारी कन्याओं ने यज्ञ मंडप पर जल लेकर आए । जहां वैदिक ब्राह्मणों ने मंडप प्रवेश करा कर यज्ञ का शुभारंभ किया । यज्ञ आचार्य ने वैदिक मंत्रों के साथ कलश पूजन किया। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांव के बाहर तक गई और वापस पंडाल पहुंची।
रामनगर गांव में विगत वर्ष से आयोजित होने वाला श्री विष्णु महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हो गई। इस दौरान भारी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। बैंड-बाजा डीजे के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखकर गीत गाते हुए चल रही थी, जबकि युवाओं की टोली यात्रा को जयकारों से गुंजायमान कर रही थी। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांव के बाहर से निकली त्रिमुहानी के रोहिन तट तक गई।
यहां से जल लेकर पूरे गांव में घूमते हुए यात्रा वापस यज्ञ पंडाल पहुंची। यहां आचार्य ने कलश स्थापना के बाद कलश के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान समिति के जयप्रकाश प्रजापति,ओमप्रकाश प्रजापति ,विक्रम निषाद ,फूलचंद निषाद शिवभवन यादव, शिवम, वैभव , अभिषेक मिश्र, अनुराग मिश्र, राजेश चौधरी,शिवपूजन, अशोक कन्नौजिया, ठगई , बबलू व अंशू चंदेल आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}