महराजगंज
Trending

मिठौरा ब्लॉक के धान क्रय केंद्र पर अब तक 215 किसानों से 4,977.20 क्विंटल धान की खरीद ।

महराजगंज । विकासखंड मिठौरा स्थित धान क्रय केंद्र पर इस वर्ष धान क्रय की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। केंद्र के एसमाई आशीष मड़ी त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 215 किसानों से 4,977.20 क्विंटल धान की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र पर व्यवस्था बेहतर रखी गई है और समय-समय पर किसानों की जरूरतों के अनुसार सहायता भी प्रदान की जा रही है। आशीष मड़ी त्रिपाठी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के तहत ही धान की खरीदारी की जा रही है। इसके लिए किसानों को पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। केंद्र पर आए किसानों का धान तौलकर उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार धान खरीद का लक्ष्य 40 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए केंद्र पर लगातार प्रयास जारी हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे धान बेचने के लिए निर्धारित समय पर केंद्र पर आएं और आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं। केंद्र प्रशासन ने भरोसा जताया कि लक्ष्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}