बृजमनगंज थाना परिसर में देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की दोपहर थाना परिसर में स्थित मनोकामना हनुमान मंदिर में सहभोज का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म के प्रति आस्था का संचार किया। कार्यक्रम के पूर्व थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बजरंग बली हनुमान की विशेष पूजा अर्चना कर बजरंग बली को विधिवत भोग लगाया।
पूजा के उपरांत थाना परिसर में सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें नगर और क्षेत्र के अनेक लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
इस सहभोज में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, विनय पाठक, उमाशंकर उपाध्याय, रामकृष्ण जयसवाल,जगदंबा जायसवाल, इनामुल खान, सौरभ जयसवाल, नितिन कसौधन, मनोज त्रिपाठी,गौरव जायसवाल, विवेक, नंदलाल चौरसिया, दीपक कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, थाने के समस्त महिला और पुरुष उपनिरीक्षक तथा कांस्टेबल भी शामिल हुए
