उत्तर प्रदेश
Trending

खिचड़ी मेले की तैयारियों का एसडीएम ने किया निरीक्षण ।

महराजगंज । मिठौरा मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुगोरक्षनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना व मेला प्रभारी सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए सीसीटीवी कैमरे प्रभावी ढंग से लगाने को कहा। वहीं एसडीएम ने मुख्य प्रवेश द्वार को सजाने तथा गुरु गोरक्षनाथ मंदिर से भोलेनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए मार्ग चौड़ा कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने मेला परिसर की जमीन समतल कराने और झूला क्षेत्र के मुख्य मार्ग को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। झूलों व ‘मौत के कुआं’ का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर एक दुकान से गैस सिलेंडर हटवाया गया। इस मौके पर तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

(मनोज कुमार पटेल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}