महराजगंजउत्तर प्रदेश
सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेज की बेटियों ने रचा इतिहास
निचलौल । सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेज की छात्राओं ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की मेधा सूची में दो गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रच दिया है सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज, निचलौल की अर्पिता शर्मा वाणिज्य संकाय और वैष्णवी त्रिपाठी एम.ए. समाजशास्त्र ने 300 से अधिक कॉलेजों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने कहा कि “शिक्षा ही मौन क्रांति का आधार है, और यह उपलब्धि कॉलेज की स्वर्णिम परंपरा को आगे बढ़ाने वाली है।”
प्राचार्य सुनील पांडेय सहित समस्त शिक्षक व स्टाफ ने छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


