पहले ही दिन 741 गर्भवती महिलाओं ने करा लिया अल्ट्रासाउंड ।
दो दिनों में 1000 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड कराने का था लक्ष्य ।

महराजगंज । जिलाधिकारी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में दो दिनों 6 एवं 7 अक्टूबर में 1000 गर्भवतियों का निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष पहले ही दिन छह अक्टूबर को 741 गर्भवती महिलाओं ने विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर जाकर अल्ट्रासाउंड करा लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड करने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय और 50 निजी अस्पतालों पर व्यवस्था की गयी थी। इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को लगाया गया था। अल्ट्रासाउंड के लिए सभी सेंटर को 30-30 अल्ट्रासाउंड करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने में कोई समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए आरसीएच के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ राजेश द्विवेदी,एनसीडी के नोडल अधिकारी डाॅ. वीर विक्रम सिंह,डिप्टी सीएमओ अखिलेश यादव पूरे दिन मोबाइल के जरिए माॅनिटरिंग करते रहे। जिसका नतीजा रहा कि पहले दिन लक्ष्यके सापेक्ष करीब 75 फीसदी सफलता अर्जित कर ली गयी।
—
आज भी होगा अल्ट्रासाउंड
सीएमओ डाॅ शुक्ला ने बताया लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत अल्ट्रासाउंड के लिए सात अक्टूबर को भी अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।



