पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला पिता गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद ।

महराजगंज। घुघली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। आरोपी ने अपने ही बेटे पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में घुघली पुलिस ने कार्रवाई की। थाना घुघली में दर्ज मुकदमा संख्या 150/2026 के तहत वांछित आरोपी बंशीधर यादव (45) निवासी बिशनपुर गबड़ुआ को हरपुर महंथ जाने वाले खड़ंजा मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल रिंकू कन्नौजिया और कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल रहे।


