उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

नवनियुक्त बीडीओ महेश कुमार ने संभाला कार्यभार, कर्मचारियों ने किया स्वागत ।

महराजगंज । परतावल ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को नवनियुक्त खंड विकास अधिकारी महेश कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। उनके पहुंचने पर ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। एडीओ समाज कल्याण श्याम सुंदर तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
पूर्व बीडीओ कृष्ण कांत शुक्ल का स्थानांतरण बलिया होने के बाद महेश कुमार को परतावल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मूल रूप से बहराइच निवासी महेश कुमार इससे पहले सीतापुर और हरदोई में बीडीओ के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}