उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

एसएसआर अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण, पांच बूथों पर मिले 48 फार्म-06

महराजगंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ शनिवार को पंचायत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मिठौरा में एसएसआर-2027 के तहत आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ से नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रगति जानी।
विद्यालय में बनाए गए पांच बूथों पर अभियान के दौरान कुल 48 फार्म-06 प्राप्त हुए। डीएम ने बीएलओ को घर-घर संपर्क कर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और नवविवाहिताओं का नाम प्राथमिकता से मतदाता सूची में शामिल कराने को कहा।
उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ निर्धारित समय पर बूथों पर मौजूद रहकर फार्म भरने में लोगों की मदद करें। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से अभियान संचालित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}