उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

तस्करी के जरिए नेपाल भेजी जा रही टेम्पू पर लदी 6 बोरी उर्वरक बरामद ।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध खाद तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए छह बोरी अवैध यूरिया खाद लदे एक टेम्पू को पकड़ लिया। मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामजीत, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव तथा कांस्टेबल अंगद सिंह, विवेक कुमार गोंड़ और रामगनेश चौहान की टीम ने ग्राम डगरपुरवा में चेकिंग के दौरान एक टेम्पू को रोककर तलाशी ली। तलाशी में टेम्पू पर छह बोरी यूरिया खाद लदी मिली, जिसे अवैध रूप से नेपाल ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से गजरही थाना नौतनवा निवासी जय कुमार पुत्र लालजी तथा गणेश पुत्र जय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।
थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बरामद यूरिया खाद एवं टेम्पू को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}