उत्तर प्रदेशखेल
Trending

जिला स्टेडियम में बनेगा  स्विमिंग पूल, सक्सेना चौराहे का होगा कायाकल्प ।

महराजगंज। शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कई अहम निर्णय लिए हैं। शुक्रवार को कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में आयोजित ‘नवयुग पालिका योजना’ की समीक्षा बैठक में जिला क्रीड़ा स्टेडियम में विश्वस्तरीय स्विमिंग पूल बनाने, सक्सेना चौराहे के कायाकल्प और नगर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला क्रीड़ा स्टेडियम में आधुनिक सुविधाओं से युक्त तरणताल बनने से जिले के खिलाड़ियों और तैराकों को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा तथा उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगर के प्रमुख सक्सेना चौराहे के सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को चौराहे का कायाकल्प कराने तथा स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद डॉ. शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य चबूतरा तैयार कराने के निर्देश दिए। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी रहती है। अधिकारियों को नियमित निगरानी कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रेम शंकर पांडेय, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार, डॉ. घनश्याम शर्मा सहित नगर पालिका एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}