उत्तर प्रदेशशिक्षा
Trending

पहले प्रयास में एफएमजी परीक्षा पास कर अखिलेन्द्र शर्मा ने बढ़ाया जिले का मान ।

महराजगंज निचलौल क्षेत्र के ग्राम पिपरा निवासी अखिलेन्द्र शर्मा ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले ही प्रयास में एफएमजी फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
अखिलेन्द्र शर्मा ने वर्ष 2017 में रामहर्ष इंटर कॉलेज, निचलौल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2020-21 में उन्होंने एशियन मेडिकल यूनिवर्सिटी, किर्गिस्तान में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने भारत में चिकित्सा अभ्यास के लिए आवश्यक एफएमजी परीक्षा पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक पास कर ली। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अखिलेन्द्र शर्मा ने अपने बड़े भाई डॉ. जेके शर्मा, भाभी जागृति शर्मा, भाई कमलेश शर्मा, गुरुजनों तथा शुभचिंतकों को दिया। उनकी सफलता पर वृजमोहन श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, सुशील मणि त्रिपाठी, नागेंद्र मणि सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}