उत्तर प्रदेशशिक्षा
Trending

कृष्णा पीजी कॉलेज को मिली को-एजुकेशन की मान्यता ।

महराजगंज । अब कृष्णा पीजी कॉलेज बड़वार पनियरा को को-एजुकेशन की मान्यता मिल गई है। इस कालेज में छात्राओं के साथ छात्र भी पढ़ाई कर सकेंगे। बीए, बीएससी और एमए में पढ़ाई के लिए छात्र भी नामांकन करा लें। उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के निदेशक अजय बहादुर सिंह ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाई के लिए छात्राओं के अलावा छात्र भी नामांकन करा लें। स्नातक कक्षाओं के लिए बीए में हिन्दी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, प्राचीन इतिहास तथा गृह विज्ञान की कक्षाएं संचालित होती हैं। इसी प्रकार स्नातक विज्ञान वर्ग में प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा गणित की कक्षाएं संचालित होती हैं। परास्नातक एमए कक्षाओं में गृह विज्ञान, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र एवं शिक्षा शास्त्र विषय की पढ़ाई होती है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय पूरी तरह से हरियाली युक्त, स्वच्छ पेयजल, शांत वातावरण, बेहतर हाल तथा बेहतर आवागमन व्यवस्था से परिपूर्ण है। महाविद्यालय में समय-समय पर विविध गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}