निचलौल । नगर के पुष्पा मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को प्राइवेट बोलेरो से लाने-ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। नियमों के अनुसार विद्यालयों में केवल पीली प्लेट कॉमर्शियल वाले वाहनों से ही परिवहन की अनुमति होती है, लेकिन विद्यालय प्रबंधन द्वारा सफेद नंबर प्लेट वाली प्राइवेट बोलेरो चलाई जा रही है इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए प्राइवेट गाड़ी में ठूंस-ठूंस कर बच्चों को बैठाना नवनिहालों की जान के साथ खिलवाड़ है। इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। विद्यालय प्रबंधन की जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
Related Articles
Check Also
Close
-
गोसदन मधवलिया का डीएम ने किया निरीक्षण ।11 April 2026



