
महराजगंज । घुघली थाना क्षेत्र के बुधवार को पिपरा ब्राह्मण उर्फ़ बारीगांव में श्रीराम लीला मेले का आयोजन किया गया रावण वध का मंचन हुआ, जिसमें कलाकारों ने रावण के पुतले को जलाया। राम जी ने रावण पर अग्नि बाण का प्रयोग किया और बुराई का नाश. ।
धू धू कर जला रावण का पुतला, गूंजे जय श्रीराम के नारे
पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगांव श्रीराम लीला मेले का आयोजन हुआ बुधवार को रामलीला में कलाकारों ने रावण वध लीला का मंचन किया। श्रीराम व रावण में युद्ध के बाद रावण के पुतले का तहन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। बारीगांव में हर साल की भांति इस साल भी दशहरे के छटवे दिन रावण के पुतला दहन का आयोजन किया जाता है। बुधवार को रामलीला मैदान में दशानन का पुतला जलाया गया। रामलीला मैदान में कोशो दूर से आए लोग कलाकारों ने राम रावण का मैदान में भीषण युद्ध दिखाया। राम जी ने रावण पर अग्नि बाण का प्रयोग किया और रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। बारीगांव रामलीला पूरा मैदान में जय श्रीराम के नारे गूंज उठा महिलाओं ने बारीगांव मेले खूब खरीदारी की। दशानन का पुतला फूंकते ही बुराई का नाश हुआ और अच्छाई की जीत हुई। इस दौरान मेला प्रबंधक रामनाथ सिंह बृजेश यादव अंगद यादव अमन मिश्रा अन्य कमेटी के लोगों उपस्थित रहे काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रही और चप्पे चप्पे पर नजर रखी थी किसी प्रकार का हुढंग ना हो सके ।


