उत्तर प्रदेश
Trending

सिसवा के हेवती में जिलाधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, पढ़ी आलेख्य निर्वाचक नामावली।

एसआईआर के संदर्भ में विशेष जागरूकता हेतु आयोजित किया गया चौपाल।

महराजगंज । जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत हेवती में प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में आलेख्य निर्वाचक नामावली को ग्रामीणों में जिलाधिकारी ने पढ़ा और जी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को जागरूक भी किया। ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सबकी उपस्थिति में प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़ा। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि रविवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से 4:30 बजे तक सभी बूथों पर प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली को बीएलओ द्वारा पढ़ा जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में अपने बूथ पर रहकर सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम निर्वाचक नामावली में है या नहीं। उन्होंने कहा कि इस दौरान एएसडी अनुपस्थित/स्थानांतरित मृत सूची भी बीएलओ के पास रहेगा और उसको भी पढ़ा जाएगा। एएसडी सूची में नाम है तो दावा और आपत्ति कर सकते हैं। साथ ही सूची में नाम न होने की स्थिति में फॉर्म 06 और एफिडेविट जमाकर कर मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य स्वच्छ और समावेशी सूची तैयार करना है, ताकि लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। जिलाधिकारी ने चौपाल में जी राम जी योजना के विषय में ग्रामीणों को अवगत कराते हुए कहा कि अब भारत सरकार द्वारा मनरेगा के स्थान पर वीबी–जी राम जी योजना को लॉन्च किया जा रहा है। इस योजना में अब ग्रामीणों को 125 दिन का न्यूनतम रोजगार प्राप्त होगा, जबकि मनरेगा में सिर्फ 100 दिन का रोजगार मिलता था। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना का लक्ष्य अब केवल रोजगार न देकर आजीविका को सृजित करना है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में आधारभूत संरचना का विकास करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आयुष्मान योजना के निर्माण को लेकर विशेष अभियान संचालित है। इस योजना के तहत लोगों को 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिलता है, जो कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है।
जिलाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री के विषय में अवगत कराते हुए कहा कि कृषक बंधुओं को आगामी समय में कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ फॉर्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही उपलब्ध होगा। इसलिए सभी से अनुरोध है कि अपने नजदीकी पंचायत भवन पर जाकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं
इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना और इसके लाभों को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना में उपभोक्ता को 1.08 लाख रुपए तक अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। इसके अलावा पीएम सूर्यघर से न सिर्फ बिजली का बिल कम होता है, बल्कि उपभोक्ता अधिक बिजली को ग्रिड को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर बेहद लाभकारी योजना है। ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिलास्तरीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि गांवों में लंबित प्रकरण समयबद्ध तरीके से निस्तारित हों। उन्होंने लंबित योजनाओं को भी अभियान चलाकर पूर्ण करने हेतु निस्तारित करने का निर्देशित किया। मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता हेतु कार्यस्थल पर सूचना पट्ट अवश्य लगाएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं की निर्बाध लाभ को सुनिश्चित करने हेतु ग्रामीणों को भी जागरूक होना चाहिए, जिससे न सिर्फ वे योजनाओं का लाभ उठा सकें बल्कि आवश्यक प्रक्रिया को भी समझें। इससे न सिर्फ योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी बल्कि योजनाओं से वास्तविक लाभार्थी लाभान्वित हो सकेंगे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जिलाधिकारी ने प्रमाणपत्र भी वितरित किया। जिलाधिकारी ने रुबीना का गोदभराई संस्कार किया और नवजात खुशी व अक्षय का अन्नप्राशन किया।
चौपाल में 150 से अधिक लाभार्थियों की स्वास्थ्य जांच हुई और दवा वितरण किया गया। 30 लोगों का सीएम युवा के विषय में जानकारी ली और योजना के तहत आवेदन की इच्छा प्रकट की। 70 पशुपालकों का पंजीकरण हुआ और 94 पशुओं को कृमिनाशक दवा दी गई। पूर्ति विभाग द्वारा 25 नए यूनिट जोड़ने का काम चौपाल में किया गया। अन्य योजनाओं से भी ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया है। इस अवसर पर आयुष्मान कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी ने किया। विभिन्न कार्यालयाध्यक्षों ने अपने–अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर डीएफओ निरंजन सुर्वे, प्रभारी सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद , जिला विकास अधिकारी श्री बी.एन. कन्नौजिया, एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी सिसवा अर्जुन प्रसाद सहित जनपद से अन्य अधिकारी व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}