रेवेन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न ।

महराजगंज ।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तहसील सभागार में आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आदरणीय पंकज वर्मा मौजूद रहे । अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज वर्मा ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बार और बेंच में सामंजस्य बहुत जरूरी है। फरेंदा की बार ज्ञान के मामले में सबसे समृद्ध बार है और यहां के अधिवक्ता नियमबद्ध और अनुशासन प्रिय है। यह बात मुझे बहुत अच्छी लगती है कि यहां के अधिवक्ता किसी कानूनी पहलू को बहुत ही सहजता और सुगम्यता से न्यायालय के समक्ष रखते हैं। आज आवश्यकता इस बात की है की जूनियर अधिवक्ता भी सीनियर अधिवक्ता से इन गुण को सीखें और इसका अनुसरण करें। बार के विकास के लिए एवं अधिवक्ताओं के हित के लिए हमारे पास जो भी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है हम सहयोग करने को तैयार हैं । हम सभी स्तर से अधिवक्ता हित में जो जो भी कल्याणकारी कार्य होंगे उसे करेंगे।एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गोरख प्रसाद श्रीवास्तव ने अध्यक्ष, मंत्री सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को उप जिलाधिकारी फरेंदा नवीन कुमार द्वारा भी संबोधित किया गया। नवीन कुमार ने यह कहा कि बार और बेंच एक दूसरे के पूरक है । अधिवक्ता के बिना न्याय का समुचित निष्पादन नहीं हो सकता है। न्याय की आस में पीड़ित व्यक्ति अधिवक्ता के माध्यम से ही पीठासीन अधिकारी के समक्ष आता है। न्याय व्यवस्था को सही तरीके से संचालित करने में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम को एसओसी जगदीप यादव, तहसीलदार कर्ण सिंह, चकबंदी अधिकारी बृजेश राय, उपनिबंधक राकेश कुमार ने भी संबोधित किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान ने निवर्तमान अध्यक्ष सरोज नारायण मिश्र व निवर्तमान मंत्री रवि पासवान द्वारा वर्तमान अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा और वर्तमान मंत्री अवधेश उपाध्याय को अपना-अपना कार्यभार ग्रहण करवा दिया । अध्यक्ष अष्टभुजा वर्मा द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन किया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष कुमार चौबे एडवोकेट ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से रामसेवक सिंह ओमप्रकाश शुक्ल,प्रेम कुमार सिंह, परमात्मा सिंह, महेश कुमार खेतान मनोज कुमार मिश्र, सुरेंद्र पांडेय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव,मुहम्मद हई खां, अनिरुद्ध प्रसाद श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह,राम आसरे शुक्ला,वीरेन्द्र त्रिपाठी,संजय मिश्र,रत्नेश,राघवेन्द्र उपाध्याय, सनत त्रिपाठी, जितेंद्र यादव,हीरा पटेल , राहुल, कैलाश श्रीवास्तव,संदीप श्रीवास्तव, निसार अहमद सहित तमाम अधिवक्ता बन्धू मौजूद रहे।



