महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending

हरपुर पाठक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।

महराजगंज । बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर में बुधवार को महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु बरगदवा थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार के नेतृत्व में
नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और किशोरियां शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान एसआई अजीत कुमार भारती, महिला एसआई अंकिता गोंड, हेड कांस्टेबल राजन दुबे और महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता, कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। टीम ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा अन्य सुरक्षा सेवाओं के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसआई अंकिता गोंड ने उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीकों से अवगत कराया और उन्हें संदेश दिया कि डरने की नहीं, आगे बढ़ने की जरूरत है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}