बिना सुपर एसएमएस के चलाये जाने वाले 6 कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन सीज ।
महराजगंज । जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण एन जीटी मुख्य सचिव उ०प्र० शासन लखनऊ के निर्देश के कम में फसलों के अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की प्रभावी रोकथाम किये जाने हेतु सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है। पराली जलाये जाने की घटना की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा प्राप्त निर्देश क्रम में मंगलवार को उनके द्वारा बागापार में एक कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन बिना सुपर एसएमएस के चलाये जाने के कारण सीज किया गया है। इसी प्रकार से विकास वृजमनगंज के कोल्हुई में नायब तहसीलदार, फरेन्दा, महराजगंज के साथ सहायक विकास अधिकारी कृषि बृजमनगंज द्वारा विश्व नरायन पुत्र जयश्री, ग्राम पिपरा परसौनी का एवं बरवा राजा में तहसीलदार, सदर, महराजगंज द्वारा एक कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन सीज करने की कार्यवाही की गयी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि जनपद में अबतक कुल 250 किसानों पर रू. 850000 जुर्माना अधिरोपित किया गया है। 35 कृषकों पर पराली जलाने को लेकर कुल रू० 175000 जुर्माना अधिरोपित किया गया है। इसके पराली जलाने वाले किसानों को सम्बन्धित थाने में ले जाकर विधिक दण्डात्मक कार्यवाही किये जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गौशालाओं को आज 72 टन पराली भेजी गयी है। तहसील सदर में अब तक पराली जलाने वाले 84 कृषकों के विरूद्ध रू. 475000 जुर्माना किया गया है, 35 किसानों के विरूद्ध रू0 175000 अधिरोपित किया गया। साथ ही 05 कृषकों के विरूद्ध 126/35 के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही किया और 02 कम्बाइन को भी सीज किया गया है। तहसील निचलौल में सोमवार को पराली जलाने वाले 07 कृषकों के विरूद्ध धारा-130 बी०एन०एस०एस० के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही, एवं 05 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। तहसील फरेन्दा में पराली जलाने वाले 86 कृषकों को नोटिस दिया गया है। 11 कृषकों के विरूद्ध रू. 55000 जुर्माना अधिरोपित किया गया एवं 107/16 की कार्यवाही की गई है, । जबकि 01 कम्बाइन सीज किया गया। साथ ही 02 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा 03 सहायक विकास अधिकारी कृषि का वेतन बाधित कर दिया गया है। तहसील नौतनवां में पराली जलाने वाले 05 कृषकों नोटिस दिया गया है, 01 कृषक के विरूद्ध 107/16 की कार्यवाही, 03 कम्बाइन सीज किया गया है। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा ग्रामो में भ्रमण कृषकों को जागरूक किया जा रहा है और कृषकों को अवगत कराया जा रहा है कि किसी भी दशा में अपने क्षेत्र में पराली न जलायें, अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।