डीएम व एसपी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला उपनिरीक्षक खुश्बू को किया सम्मानित

महराजगंज मिशन शक्ति फेज-5.0′ के तहत ‘मिशन शक्ति के तहत डीएम महराजगंज संतोष शर्मा व एसपी महराजगंज सोमेंद्र मीणा ने उत्कृष्ट कार्य हेतु ठूठीबारी महिला उपनिरीक्षक खुश्बू को सम्मानित किया । बतादे की कानून व्यवस्था की ड्यूटी के साथ साथ मिशन शक्ति के उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया । ठूठीबारी महिला उपनिरीक्षक खुश्बू ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए पम्पलेट भी वितरित किए जा रहे है । जिसमे महिला सुरक्षा से संबंधित पुलिस की विभिन्न पहलों, योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112 और 1076 की विस्तृत जानकारी दी जा रही है व जागरूक की जा रही है । यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए चलाया जा रहा है । मिशन शक्ति का उद्देश्य केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, स्वावलंबन और सामाजिक समानता की भावना विकसित करना भी है।


