महराजगंजउत्तर प्रदेश
Trending
पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खुलते ही नगर से लेकर गांव-गांव का माहौल भक्ति के सैलाब में डूबा

महराजगंज । बृजमनगंज पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खुलते ही नगर से लेकर गांव-गांव का माहौल भक्ति के सैलाब में डूब गया।पूजा पंडालों में मां दुर्गा का पट खुलते ही नगर से लेकर गांव-गांव का माहौल भक्ति के सैलाब में डूब गया। इस दौरान नगर में विभिन्न जगहो पर बनाए गए भव्य पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे मां दुर्गा का पट खुलते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में तब्दील हो गया। स्टेशन रोड, मेन रोड, डाक घर रोड, गल्ला मंडी,सहजनवा रोड आदि स्थानों पर लगे पूजा पंडालों में मां दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान पूजा समिति तथा पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था भी देखने को मिली। शारदीय नवरात्र पर मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर सहित गाँव में बने पूजा पंडालों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।


