महराजगंजउत्तर प्रदेश

सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज निचलौल की दो छात्राओं ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लहराया परचम ।

निचलौल । कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के नौवें दीक्षांत समारोह का आयोजन आज बड़े ही गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल रहीं, जिन्होंने मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक और उपाधियां प्रदान कीं। इस अवसर पर सरस्वती देवी पी.जी. कॉलेज, निचलौल महाराजगंज की दो छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज की छात्रा अर्पिता पटेल ने वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, कॉलेज की दूसरी छात्रा वैष्णवी मणि त्रिपाठी को परास्नातक समाजशास्त्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। दोनों छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी। कॉलेज के प्रबंधक पवन दुबे ने दोनों मेधावी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि “इन छात्राओं ने न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}