महराजगंजउत्तर प्रदेश

बहादुरी बाजार से बाइक चोरी।

सुनील पान्डेय की रिपोर्ट

कोल्हुई ‘ ।स्थानीय थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार से शनिवार देर शाम एक व्यक्ति की बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में है। घटना संज्ञान में आते ही पुलिस जांच में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के हरैया पंडित निवासी त्रयंबक नाथ पांडेय बीते शनिवार को बहदुरी बाजार में कुछ सामान खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान उनकी बाइक चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो रविवार सुबह तहरीर देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार ने बताया कि बाइक चोरी की तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}