महराजगंजउत्तर प्रदेश

तम्बाकू एक जानलेवा पदार्थ, इसके सेवन से बचें ।

महराजगंज। जिला होमियोपैथिक चिकित्सालय सभागार में शनिवार को तम्बाकू निषेध विषयक अंतर्विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.राकेश कुमार ने कहा कि तम्बाकू निषेध पर सामुदायिक जागरूकता लाने की जरूरत है। इसके लिए जन समुदाय को तम्बाकू से होने वाली सम्भावित बीमारियों के बारे में बताना होगा। जन जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग के लिए अन्य विभागों से भी सहयोग अपेक्षित है।डिप्टी सीएमओ डाॅ.वीर विक्रम सिंह ने कहा कि तम्बाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए इसके सेवन से बचना जरूरी है। यह संदेश खास कर बच्चों, किशोरों और युवाओं को भी देना आवश्यक है। लोग जानते हैं। कि तम्बाकू एक जानलेवा पदार्थ है, लेकिन फिर भी इसका उपयोग करते हैं। तम्बाकू के अधिक सेवन से कई लोगों की जान जा चुकी है। कुछ लोगों को इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में पता नही होता है। उन्होंने कहा कि तम्बाकू के अधिक सेवन से हमारे शरीर को कितना नुकसान पहुंचता है इसका कोई अंदाजा नहीं होता है। तम्बाकू हमारे शरीर के लिए जहर समान है। जो धीरे-धीरे करके हमारे पूरे शरीर में फैल जाता है, और कई बीमारियों को जन्म देता है। तम्बाकू के सेवन से कैंसर, स्ट्रोक, डायबिटीज, गले का कैंसर और दिल की बीमारी हो सकती है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ.केपी हुए कहा कि तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ साथ एक सामाजिक बुराई भी है। तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को सचेत करने के लिए जन जागरूकता अभियान भी जरूरी है। संयुक्त प्रयास से इस बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है।कार्यशाला में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, डीसीपीएम संदीप पाठक, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, विजय कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}