उत्तर प्रदेश
Trending

कोल्हुई चौराहे पर छुट्टा पशुओं का आतंक, राहगीर परेशान

महराजगंज । कोल्हुई स्थानीय उपनगर में इन दिनों छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। मुख्य सड़कों और चौराहों पर दर्जनों की संख्या में पशुओं के झुंड के जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। आए दिन वाहनों के पहिये थम जा रहे हैं और जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। छोटे वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोसदन भेजने की मांग की है। मालूम हो कि उपनगर के नौतनवा रोड, लोटन तिराहा, बृजमनगंज रोड और गोरखपुर रोड के मुख्य तिराहे पर इन दिनों बड़ी संख्या में छुट्टा पशु घूमते रहते हैं। बड़े-बड़े बछड़ों के सड़क पर बैठने और अचानक वाहनों के सामने आ जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवारों के लिए स्थिति और भी खतरनाक है। छुट्टा पशुओं के अचानक सामने आने से कई बार वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं और लोग चोटिल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।स्थानीय नागरिकों ने संबंधित जिम्मेदारों से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़वाने और उन्हें गोसदन भेजने की मांग की है, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}