उत्तर प्रदेश
Trending

अधिष्ठान पंजीयन की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी ।

महराजगंज। श्रमिकों के पंजीकरण और श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जुलाई तक जिले में महज 152 अधिष्ठानों के पंजीयन पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्माण कार्य कराने वाले सभी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाए। वीबी-जी राम जी योजना के लाभार्थियों का भी अभियान चलाकर श्रम विभाग में पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और पात्र श्रमिकों को अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर दिया। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आवेदन बढ़ाने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से समन्वय करने को कहा।
डीएम ने संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रमिक समाज का संवेदनशील और अपेक्षाकृत कमजोर वर्ग है। विभाग केवल योजनाओं का प्रचार न करे, बल्कि संबंधित विभागों से समन्वय कर पात्र श्रमिकों को योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाना सुनिश्चित करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी गणेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग राकेश जायसवाल, अधिशासी अभियंता आरईडी प्रवीण भारती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}