उत्तर प्रदेशमहराजगंज
Trending

मनरेगा में 100 दिन की जगह अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, पंच सम्मेलन में दी गई जानकारी ।

महराजगंज । वीबी-जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और इसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को जनपद के सभी विकास खंडों में पंच सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों, पंचायत सचिवों समेत विभिन्न हितधारकों ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों को वीबी-जी राम जी योजना के प्रावधान, उद्देश्य और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही योजना और मनरेगा के तहत रोजगार एवं कार्यों के स्वरूप, संख्या और प्रभावकारिता में अंतर को स्पष्ट किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारभूत इकाई हैं। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य और पंचायत सचिव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसी उद्देश्य से पंच सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वीबी-जी राम जी योजना में मनरेगा के तहत मिलने वाली 100 दिन के रोजगार की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। भारतीय जीवन शैली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मानसून सत्र में योजना के तहत कार्यों में ब्रेक का भी प्रावधान किया गया है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित न हों।

अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से योजना की मंशा को समझते हुए पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सम्मेलनों में योजना के तहत आगामी कार्यों की प्राथमिकता तय करने, पंचायत स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई। विभिन्न विकास खंडों में आयोजित कार्यक्रमों में विधायकगण समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}